Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तनुश्री दत्ता का भावुक वीडियो वायरल: “मैं अपने ही घर में परेशान हूं”, मदद की लगाई गुहार मुंबई | 23 जुलाई 2025

Tanushree Dutta latest update
Author Image
Written by
Bureau Report
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका एक भावुक वीडियो है जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में तनुश्री फूट-फूटकर रोते हुए दावा करती हैं कि उन्हें पिछले चार से पांच वर्षों से उनके ही घर में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है

तनुश्री का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। उन्होंने वीडियो में कहा,

“गाइस, आई एम बीइंग हरास्ड इन माय ओन होम। मैंने पुलिस को कॉल किया। वे मुझे पुलिस स्टेशन आने को कह रहे हैं ताकि मैं एक औपचारिक शिकायत दर्ज करा सकूं। मैं शायद कल या परसों जाऊंगी क्योंकि मेरी तबीयत बहुत खराब है।”

Advertisement Box

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस हद तक मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है कि वो अब सामान्य जीवन नहीं जी पा रही हैं।

“मेरा घर एकदम अस्त-व्यस्त पड़ा है। मैं मेड नहीं रख सकती क्योंकि मेरे घर में प्लांट की गई मेड्स आई थीं जिन्होंने चोरी और दूसरी अजीब हरकतें कीं। मैं अकेले सारा काम करती हूं और लोग मेरे दरवाजे के बाहर आकर मुझे डराते हैं।”

कौन कर रहा है तनुश्री को परेशान?

Tanushree Dutta latest updateसबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आख़िर वो कौन हैं जो तनुश्री को इस हद तक परेशान कर रहे हैं?
वीडियो में तनुश्री ने किसी व्यक्ति या संस्था का नाम स्पष्ट तौर पर नहीं लिया है। न उन्होंने किसी पड़ोसी, सोसायटी या फिल्म इंडस्ट्री के व्यक्ति की ओर इशारा किया है। हालांकि, उनके चेहरे पर डर और शब्दों में बेचैनी साफ महसूस की जा सकती है।

संवाददाता के मुताबिक,

“तनुश्री ने अपने वीडियो में जिन घटनाओं का ज़िक्र किया है, वो बेहद गंभीर हैं लेकिन अभी तक उन्होंने पुलिस में कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। उन्होंने सिर्फ फोन कर के सूचना दी है। पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया है।”

तनुश्री का दावा है कि यह सब सिर्फ अभी नहीं, बल्कि 2020 से लगातार हो रहा है। उन्होंने कहा कि

“मेरे घर की छत और दरवाजे के बाहर हर रोज कुछ न कुछ अजीब आवाजें आती हैं। मैं अब थक चुकी हूं। मैं सिर्फ हिंदू मंत्रों को हेडफोन पर सुनकर खुद को संभालती हूं।”

यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि मामला सिर्फ मानसिक प्रताड़ना तक सीमित नहीं, बल्कि कहीं न कहीं आध्यात्मिक या मानसिक असुरक्षा की गहराई भी इसमें जुड़ी हो सकती है।

अतीत की परछाइयां?

तनुश्री दत्ता इससे पहले भी चर्चाओं में थीं जब उन्होंने 2018 में #MeToo अभियान के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस प्रकरण ने फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया था और तनुश्री का साहसिक रुख काफी सराहा गया था।

अब फिर से उनका इस तरह भावुक होकर सामने आना सवाल खड़े करता है –
क्या यह प्रकरण कहीं उसी पुराने विवाद की कड़ियों से जुड़ा है?
या फिर यह कोई नया और पूरी तरह अलग षड्यंत्र है?

आगे क्या?

इस वक्त मुंबई पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जब तक तनुश्री एक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करातीं, तब तक जांच की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकती

अगर उनके आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला सिर्फ एक अभिनेत्री की निजता का नहीं, बल्कि उस सामाजिक तंत्र का भी चेहरा उजागर करेगा जिसमें कोई महिला अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रही है।

तनुश्री ने वीडियो के अंत में कहा,

प्लीज कोई मेरी मदद करो, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।

उनकी इस अपील ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस, समर्थकों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को चिंतित कर दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस बार उन्हें सिस्टम से वह सहयोग मिलेगा जिसकी वह हकदार हैं?

मालदीव में पीएम मोदी का ऐतिहासिक स्वागत, राष्ट्रपति मुइज्जू ने तोड़ा प्रोटोकॉल | भारत-मालदीव संबंधों में नई गर्माहट
आज फोकस में

मालदीव में पीएम मोदी का ऐतिहासिक स्वागत, राष्ट्रपति मुइज्जू ने तोड़ा प्रोटोकॉल | भारत-मालदीव संबंधों में नई गर्माहट

भारत सरकार ने 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगाया बैन, अश्लील कंटेंट को लेकर बड़ा फैसला
आज फोकस में

भारत सरकार ने 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगाया बैन, अश्लील कंटेंट को लेकर बड़ा फैसला

<span style=तनुश्री दत्ता का भावुक वीडियो वायरल: “मैं अपने ही घर में परेशान हूं”, मदद की लगाई गुहार मुंबई | 23 जुलाई 2025">
आज फोकस में

तनुश्री दत्ता का भावुक वीडियो वायरल: “मैं अपने ही घर में परेशान हूं”, मदद की लगाई गुहार मुंबई | 23 जुलाई 2025

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: स्वास्थ्य कारण या राजनीतिक असहमति की परछाई?
आज फोकस में

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: स्वास्थ्य कारण या राजनीतिक असहमति की परछाई?

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: एशिया की पुरानी रंजिश फिर सतह पर
आज फोकस में

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: एशिया की पुरानी रंजिश फिर सतह पर

संसद का मानसून सत्र और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी घमासान: हंगामे में गुम होती लोकतंत्र की आवाज़
आज फोकस में

संसद का मानसून सत्र और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी घमासान: हंगामे में गुम होती लोकतंत्र की आवाज़

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp